CNG (Compressed Natural Gas), कैसे निर्माण हुआ, क्या है CNG ?

CNG: भारत में सबसे पहले CNG का इस्तेमाल कहा हुआ है ?

भारत में सबसे पहला जैव CNG ईंधन संयंत्र 13 अगस्त 2016 को पुणे महाराष्ट्र में शुरू हुआ।  

CNG ईंधन संयंत्र का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साथ मिलकर किया जो कृषि अवशेषों से CNG का प्रोडक्शन करता है। 

CNG का फुलफॉर्म क्या है ?

CNG का फुलफॉर्म (Compressed Natural Gas) और इसे हिंदी में ‘संपीडित प्राकृतिक गैस’ बोलते है। 

तो हम आपको बताएँगे की CNG बनती कैसे है, अगर आप जानते है तो अच्छी बात है और अगर नहीं जानते तो इस आर्टिकल को पढ़ कर आपको पता चल जायेगा। आज की कंडीशन में देखा जाये तो पेट्रोल, डीजल के भाव बढ़ गए है।  आज कई देशो में प्रदुषण तेजी से बढ़ रहा है और उसको रोकने के लिए CNG Gas के थ्रू परिवहन का काम चालू रखने में गवर्नमेंट मदद कर रही है। और लोगो को जागरूक कर रही है , इसको जगह जगह बाटने का काम बहुत तेजी बढ़ रहा है।

आप पेट्रोल, डीजल और रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली गैस की जगह पर CNG Gas का इस्तेमाल भी कर सकते है। CNG का उपयोग करने से पर्यावरण को नुकसान कम पहुँचता है, बल्कि पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग करने से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। 

CNG से संबंधित कुछ ऐसी जानकारी जो आपको पता होना चाहिए –

1. CNG संयंत्र प्रिमोव इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. के द्वारा स्थापित किया गया जो पुणे में है। 

2.  यहां संयंत्र Proof of Concept के प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित किया है ताकि इसे कही भी दोबारा बनाया जा सकता है। 

CNG (Compressed Natural Gas)

What is CNG (सीएनजी)?

CNG का पूरा नाम ‘संपीडित प्राकृतिक गैस’ है, जिसका शार्ट नाम CNG है। धरती के भीतरी भाग में मिलने वाली बहुत ही ज्वलनशील गैस को CNG जो कि प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होती है। आज  के समय में वाहनों के लिए सबसे अच्छा और सस्ता ऊर्जा का विकल्प मन जाता है। 

CNG गैस ज्यादा ज्वलनशील होने के साथ साथ कम जहरीली और कम हानिकारक गैस जैसे – CO2, CO, NO2 गैस उत्पन्न करता है। ये एक प्रकार का प्राकृतिक इधन जिसका इस्तेमाल गैस के रूप में , डीजल, पेट्रोल, गैसोलीन और LPG, की जगह CNG के द्वारा वाहनों को चलाने के लिए किया जाता है 

Aadhaar Card- बच्चो का आधार कार्ड फ्री में अपडेट करे, लेकिन इन बातो का ध्यान रखे 

बाकि इंधनो की तुलना में CNG को बहुत ही सुरक्षित माना जाता है क्योकि CNG गैस हवा का प्रभाव बाकि की तुलना में बहुत लाइट होती है। अगर गैस का रिसाव या CNG सिलेंडर फट जाने से हवा में जल्दी ऊपर उड़ जाती है जिससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता और खतरे की संभावना कम हो जाती है। 

CNG
CNG (Compressed Natural Gas)

CNG के प्रमुख घटक क्या है ?

CNG के घटक इस प्रकार बताये गए है जैसे  मीथेन – CNG का मुख्य अवयव होता है जो की 70 से 85% तक रहता है। एथेंस, प्रोपेन आदि। 

CNG गैस का निर्माण कैसे होता है ?

CNG प्राकृतिक रूप से जमीन के भीतरी हिस्से में पाई जाती है, इसमें सबसे ज्यादा घटक मीथेन CH4 गैस होती है जो 70 से 85% होती है। 

CNG गैस बाकि ईधनो की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है यह गैस को प्राकृतिक गैस मीथेन से बनाया जाता है इस मीथेन गैस को संपीडित करके CNG गैस का निर्माण किया जाता है। 

क्या आप जानते है CNG गैस का उपयोग करने के लिए उसे 200 से 260 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर तक दबाया जाता है  जिससे गैस का प्रसार कम हो जाता है और इस गैस को सिलेंडर में भरा जाता है। CNG गैस पर्यावरण को हानिकारक होने से बचाती है। 

CNG के क्या – क्या गुण होते है –

  • CNG गैस अधिक ज्वलनशील होती है जो की प्राकृतिक रूप से धरती के भीतरी हिस्से में पाई जाती है।
  • CNG गैस का वजन कम होता है और ये गैस हवा से भी हल्की होती है। 
  • इस गैस का कोई रंग नहीं होता है ये रंगहीन होती है। 
  • CNG गैस में किसी भी प्रकार की गंध नहीं आती है ये गंधहीन गैस होती है।
  • CNG गैस जहरीली नहीं होती इससे किसी भी प्रकार का नुकसान या हानि नहीं पहुँचती। 
  • असंक्रमीय पदार्थ होती है। 

CNG गैस का आविष्कार किसने किया ?

सबसे पहले प्राकृतिक गैस की शुरुआत 1626 ई. में USA अमेरिका में हुई। इस प्राकृतिक गैस के खोजकर्ता “William Hart” है। 

परन्तु CNG गैस का अविष्कार अमेरिका में सन् 1800 में हुआ। CNG गैस के इस्तेमाल से पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है। और ये गैस न तो जहरीली और नाही हानिकारक। अब इसके फायदे देखते हुए  धीरे धीरे ये दूसरे देशो में भी CNG का उपयोग करना शुरू कर दिया है। 

क्या आप जानते है CNG गैस को इस्तेमाल करने के फायदे ?

पेट्रोल, डीजल की तुलना में CNG गैस का ज्वलनशील तापमान बहुत ही ज्यादा होता है जिससे वाहनों में आग लगने का खतरा कम होता है और ये पर्यावरण को भी सुरक्षित रखता है।   पेट्रोल और डीजल से उत्तपन होने वाली गैस जहरीली होती है जो की पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती है। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों में से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2 ), कार्बन मोनोऑक्ससाइड (CO) , नाइट्रस ऑक्साइड (NO2) जैसी जहरीली गैस उत्पन्न होती है।  

CNG का इस्तेमाल आज वाहनों के साथ साथ घरों में, फैक्ट्रियो में इधन के रूप में किये जाते है।  CNG गैस भरने में बहुत ही हल्की होती है और अगर ये किसी प्रकार का लीकेज होने या सिलेण्डर फटने से गैस तेजी से ऊपर हवा में चली जाती है जिससे आग लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है साथ ही CNG गैस का इस्तेमाल करने से वाहनों के इंजन में से आवाज कम आती है, जो की ध्वनि प्रदुषण को कम करने में मदद करता है। 

CNG गैस का वाहनों में इस्तेमाल करने से गाड़ियों को ज्यादा सर्विसेज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती है  इसका माइलेज पेट्रोल और डीजल की तुलना में बहुत अच्छा होता है। 

CNG Gas

क्या – क्या नुकसान है CNG गैस का प्रयोग करने से –

  • देखा जाये तो CNG गैस सिलेंडरों का साइज बड़ा होता है जिससे की कार की डिक्की में जगह कम हो जाती है। 
  • अगर CNG गैस लीकेज होती है तो लोगो को पता नहीं चल पाता है जिससे हमारे पर्यावरण को हानि पहुँचती है। 
  • CNG से चलने वाले वाहनों के इंजन का पावर कम होता है, बल्कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का इंजन का पावर ज्यादा होता है। 
  • CNG गैस सिलेण्डर साइज में बड़ा होने के साथ साथ भारी भी होता है जिससे उठाने में थोड़ा भारी लगता है।
  • डीजल और पेट्रोल की तुलना में CNG सिलेंडर लगवाने में ज्यादा खर्चा आता है। 
  • बाकि की तुलना में CNG गैस का सर्विस स्टेसन बहुत ही कम होता है। 

CNG से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न –

 Q. CNG ka full form क्या होता है ?

Ans. CNG का पूरा नाम “संपीडित प्राकृतिक गैस” होता है जिसे Compressed Natural Gas कहते है। 

Q. CNG का प्रमुख अवयव क्या है ?

 Ans. मीथेन

Q. CNG को हिंदी में क्या बोलते है ?

Ans. CNG को हिंदी में “संपीडित प्राकृतिक गैस” बोलते है।

Q. क्या CNG गैस सिलेण्डर से डीजल बस चल सकती है ?

 Ans. हाँजी, परन्तु उसके लिए आपको बस में सिलेंडर लगवाना होगा।

निष्कर्ष :-

CNG का पूरा नाम {“संपीडित प्राकृतिक गैस” (Compressed Natural Gas) है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG गैस में खर्चा कम होता है साथ ही बहुत ज्वलनशील होती है। पेट्रोल और डीजल की CO2, CO, NO2 की गैस ज्यादा होती जो हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक होती है बल्कि CNG गैस जहरीली नहीं होती है जो हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बहुत ही अच्छा इधन है।  

प्रियजनों, इस पोस्ट के माध्यम से आज आपने जाना की CNG क्या होता है ?, CNG का पूरा नाम क्या है ?, इसका निर्माण कैसे हुआ ? और सबसे पहले CNG कहा आया। CNG का उपयोग, CNG के फायदे और नुकसान ये सारी बाते आपको इस पोस्ट के जरिये बता दी है। इस पोस्ट के जरिये जो भी जानकारी मिली है वो सही है आशा करते है की ये दी गयी जानकारी आपके काम आ सके और आपको अच्छी लगे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो कमेंट करके जरूर बताये 

Leave a Comment